रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- किच्छा। हल्द्वानी रोड किनारे पेड़ के एक वृद्ध को अचेत देखकर लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने कब्जे में लिया है। मंगलवार दोपहर हल्द्वानी रोड पर चीनी मिल गेट के निकट पेड़ के नीचे वृद्ध बेहोश पड़ा था। जिसके बाद उसे सीएचसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वृद्ध की उम्र 60 वर्ष के करीब होने का अनुमान है। उसके हाथ पर हिंदी में राजा गुदा हुआ है। कोतवाल प्रकाश सिह दानू के अनुसार पुलिस मृतक के शिनाख्त में जुटी है। यह भी पढ़ें- दो दिन से लापता वृद्ध का शव गोमती नदी में मिला यह भी पढ़ें- दो दिन बाद गोमती नदी में मिला वृद्ध का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...