रुद्रपुर, अगस्त 4 -- सितारगंज। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरके की आठ अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित रैली की सफलता के लिए सितारगंज में प्रभारी बनाए गए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सोमवार शाम करन गार्डन में आयोजित बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। इसमें रैली की सफलता के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को हल्द्वानी पहुंचने के लिए निर्देश दिए गए। यहां नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, शक्तिफार्म ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, पूर्व दर्जाधारी बलवंत बोहरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, मण्डी के पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह, जिलानी अंसारी, बिपिन खोलिया, विनय सरकार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खरगे के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे खटीमा के कार्य...