हल्द्वानी, मार्च 13 -- गैस संकट का असर: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप होने का असर हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज के छात्रावासों की मेस पर साफ दिखने लगा है। गैस की कमी के कारण मेडिकल कॉलेज में दो दिनों से रोटी बनना बंद हो गई है और भोजन की सूची में भी कटौती करनी पड़ रही है। फिलहाल लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकर किसी तरह व्यवस्था चलायी जा रही है।राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की मेस का संचालन फरीदाबाद की सुरेंद्र कुमार अरोड़ा की फर्म कर रही है। मेस प्रबंधक कनहैया सिंह राजपूत ने बताया कि यहां प्रतिदिन लगभग 620 छात्र-छात्राओं के लिए नाश्ता, लंच, ब्रंच और डिनर तैयार किया जाता है। सामान्य दिनों में रोजाना चार से पांच कमर्शियल गैस सिलेंडर की खपत होती है, लेकिन पिछले दो दिनों से एक भी सिलेंडर उप...