हल्द्वानी, मार्च 21 -- हल्द्वानी। प्रदेश का प्रतिष्ठित राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी जल्द ही पीजी की सीटों का 'शतक' लगाने की तैयारी में है। कॉलेज प्रबंधन ने पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की 27 सीटें बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को आवेदन भेजने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यदि एनएमसी से हरी झंडी मिलती है, तो कॉलेज में पीजी सीटों की संख्या 82 से बढ़कर 109 हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने फिलहाल सात विभागों में सीटों की वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया है। अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक) विभाग में तीन सीटों के लिए आवेदन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग (गाइनी), कम्युनिटी मेडिसिन, नेत्र रोग (ऑप्थल्मोलॉजी), रेस्पिरेटरी मेडिसिन और सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में 4-4 सीटें बढ़ाने का प्रस्...