हल्द्वानी में AMAZON के गोदाम में भीषण अग्निकांड, दो कर्मचारी जिंदा जलकर मरे
हल्द्वानी, जून 6 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां अमेजन के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों गोदाम में सो रहे थे। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया औऱ बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी में रामपुर रोड पर स्थित अमेजन के गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में गोदाम के भीतर सो रहे दो कर्मचारियों की झुलसने और धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हादसे से लाखों के नुकसान का दावा किया गया है। यह भी पढ़ें- पाक को ईमान बेचने वाली सोनम और पूजा का कश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.