हल्द्वानी में 30 से ऑल इंडिया टूर्नामेंट के चयन ट्रायल
हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- हल्द्वानी। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 30 सितंबर और एक अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में होंगे। महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, कैरम, कबड्डी, शतरंज, लॉन टेनिस, भारोत्तोलन व पावरलिफ्टिंग, वेस्टफिजिक्स, तैराकी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती, खो-खो और योग स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। क्रिकेट और फुटबॉल में केवल पुरुष खिलाड़ियों का चयन होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि राज्य स्तरीय चयन ट्रायल सात और आठ अक्तूबर को स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में होंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ पहचान पत्र, स्वस्थता प्रमाण पत्र और संबंधित कार्यालयाध्यक्ष या विभागाध्यक्ष का अनुमति प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Dehradun News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.