हल्द्वानी में 21 मार्च को राजनाथ सिंह की जनसभा
हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड में धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 21 मार्च को हल्द्वानी में बड़ा राजनीतिक आयोजन होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 'जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल' कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंगलवार को हल्द्वानी के एक बैंक्वेट हॉल में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। अधिक से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.