हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों में ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। आबकारी इंस्पेक्टर धीरेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने हल्द्वानी और आसपास की शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए, जबकि कुछ में स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं था। इसके अलावा नई रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं की गई थी। इसके बाद 12 देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों का चालान कर करीब एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। आबकारी इंस्पेक्टर बिष्ट ने बताया कि यदि ओवररेटिंग की शिकायत मिली तो संबंधित दुकानों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में उप-आबकारी निरीक्षक केसी जोशी, सिपाही चन्द्रशेखर कांडपाल, रेखा और शीतल शामि...