हल्द्वानी, मई 10 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट और काठगोदाम पुलिस ने संयुक्त रूप से दो तस्करों को 5 किलो 2 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देश पर कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने रविवार सुबह दस बजे काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा में छापेमारी की। पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से चरस बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम प्रवीण आर्य निवासी दमुवाढूंगा काठगोदाम, बलवंत सिंह निवासी पंचायत घर हल्द्वानी (मूल निवासी बागेश्वर)बताया। दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे बागेश्वर के दुर्गम इलाकों ...