हल्द्वानी में 'हिन्दुस्तान' डबलोथन 28 जून को, रजिस्ट्रेशन शुरू
हल्द्वानी, जून 26 -- हल्द्वानी। यदि आप अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखने के साथ साइकिलिंग और रनिंग का भी शौक रखते हैं तो तैयार हो जाइये। आपका अपना प्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' फिट इंडिया मूवमेंट के तहत डबलोथन का आयोजन करने जा रहा है। 28 जून रविवार को यह आयोजन होगा। डबलोथन का आयोजन सुबह 5 बजे एमबीपीजी कॉलेज के मुख्य गेट के पास (नैनीताल रोड) से मैराथन और साइकिल रेस शुरू होगा। दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर आप भी इस प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन कराकर शामिल हो सकते हैं। निशुल्क टीशर्ट मिलेगीः प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले पहले एक हजार प्रतिभागियों को निशुल्क टीशर्ट प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को 'हिन्दुस्तान' की ओर से प्रमाण पत्र और रिफ्रेशमेंट भी दिया जाएगा। विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.