हल्द्वानी, मार्च 3 -- हल्द्वानी। होली का उल्लास इस बार बदहाल सड़कों की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। शहर में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के लिए एक साल पहले से खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई है। करीब 275 किलोमीटर सड़कें गड्ढों, रोड़ी-बजरी और धूल के हवाले हैं। ऐसे में लोग बदहाल सड़कों पर चलकर होली की बधाई देने के लिए मजबूर बने हुए हैं। हालात इतने खराब बने हुए हैं कि रिश्तेदार भी मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बधाई देने को भी नहीं पहुंच रहे हैं। हल्द्वानी में 23 नए वार्डों में यूयूएसडीए ने सीवरेज और पेयजल के लिए हर दूसरी सड़क खोदकर छोड़ दी है। सोमवार को हिन्दुस्तान की टीम ने पीलीकोठी, बमौरी, बिठौरिया, दमुवाढूंगा, चौफुला और रामपुर रोड से जुड़े इलाकों में सड़कों के हाल जाने। इस दौरान कहीं आधी-अधूरी मरम्मत कर रोड़ी डाली गई सड़क मिली, तो कहीं गड्ढों क...