हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने सोमवार को नगर सचिव बसंत बिष्ट के नेतृत्व में बिठोरिया ठाकुर कॉलोनी में पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान चलाया। संगठन ने दावा किया है कि दर्जनों महिलाओं, युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। बैठक में नेताओं ने कहा कि वे पहाड़ की अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों को बचाने के लिए संकल्पित हैं। राज्य सरकार लगातार पहाड़ी हितों पर कुठाराघात कर रही है, जो असहनीय है। महानगर अध्यक्ष भुवन पहाड़ी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय पार्टियां राज्य स्थापना की मूल भावना को खत्म कर रही हैं और हमारे संसाधन बाहरी लोगों को बेचे जा रहे हैं। महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना ने महिलाओं से अपनी संस्कृति और परंपरा बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने राज्य विरोधी ताकतों को बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.