हल्द्वानी, जुलाई 23 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने की प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने हाईकोर्ट परिसर के लिए दो संभावित स्थलों का प्रस्ताव तैयार कर न्याय विभाग को भेज दिया है। इसमें रामपुर रोड स्थित बेलबाबा क्षेत्र की 40 हेक्टेयर भूमि और गौलापार की 20.8 हेक्टेयर भूमि शामिल है। अब अंतिम स्थल का चयन शासन और न्याय विभाग स्तर पर तकनीकी, प्रशासनिक तथा विधिक परीक्षण के बाद किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने 15 जुलाई को उत्तराखंड सरकार को छह सप्ताह के भीतर हल्द्वानी में हाईकोर्ट के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शासन स्तर पर कवायद तेज हो गई। मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव लोनिवि, हाईकोर्ट प्रशासन...