हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- हल्द्वानी। वरिष्ठ संवाददाता। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू और राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया। राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दिनेश आर्य भी उपस्थित रहे। पहले दिन नैनीताल और अल्मोड़ा के 173 पंजीकृत हज यात्रियों में से 101 की मेडिकल जांच और टीकाकरण किया गया। शेष यात्रियों की स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी की जाएगी। तरन्नुम खान, शाहिदा सिराज, इसरार, अनवार खान, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अहसान, अब्दुल कादिर, गुलशन सहित स्वास्थ्य विभाग और हज समिति की टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.