हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कथित 'शुद्धीकरण' प्रकरण को लेकर कांग्रेस का रुख और कड़ा हो गया है। राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने कहा कि इस मामले को लेकर कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा के लगभग 45 सांसद आगामी 8 सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगे। मीडिया से वार्ता करते हुए सांसद हंडोरे ने बताया कि राष्ट्रपति को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में नैनीताल पुलिस की ओर से मुख्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज न किए जाने और प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैये को प्रमुखता से रखा जाएगा। हंडोरे ने कहा कि 8 अगस्त 2026 को रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कुछ असामाजिक तत्वों और संगठनों की ओर मैदान का 'शुद्धीकरण' किया गया, जो बेहद निंद...