हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे ने गुरुवार को हल्द्वानी में शहरी नदी प्रबंधन योजना के तहत मल्टी स्टेकहोल्डर वर्किंग कमेटी की बैठक ली। इसमें बताया गया कि शहरी नदी प्रबंधन योजना के तहत हल्द्वानी शहर में 28 और रामनगर में 77 करोड़ से कार्य किए जाएंगे। बैठक में राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नगर निगम, सिंचाई विभाग, वन विभाग, जल संस्थान और नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। हल्द्वानी व रामनगर के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजना के दस उद्देश्यों पर चर्चा की गई। बताया गया कि वर्तमान में योजना के हत हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में कुल 22 प्रस्तावों के तहत करीब Rs.28 करोड़ के कार्य किए जाने हैं। जबकि रामनगर में 18 प्रस्तावितों के तहत करीब Rs.77 करोड़ के कार्य प्रस्तावि...