हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शनिवार को होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एमबी इंटर कॉलेज मैदान में तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित यह रैली ऐतिहासिक होगी। सीएम धामी ने सर्किट हाउस में रैली की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पेयजल, साफ-सफाई एवं शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शहर की जनता एवं बाहरी आगंतुकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.