हल्द्वानी में मैदान शुद्ध्रीकरण मामले में एसएसपी दफ्तर पर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन
हल्द्वानी, अगस्त 30 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद शुद्धीकरण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के इतने दिन गुजरने के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज युकां नेताओं ने नारेबाजी करते हुए रविवार को एसएसपी दफ्तर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। तहरीर देने के बाद मुकदमा दर्ज न करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी देकर कार्यकर्ता लौटे। रविवार को युकां के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ता बहुउद्देश्यीय भवन पहुंचे और नारेबाजी करते हुए एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पर्याप्त बल तैनात किया हुआ था। भोजक ने कहा कि आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.