हल्द्वानी में महिलाओं ने संभाली प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की कमान
हल्द्वानी, जून 25 -- हल्द्वानी। शहर को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अनूठी पहल सामने आई है। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता समूह की महिलाएं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रहीं हैं। समूह की अध्यक्षा कमला परगाईं के नेतृत्व में चल रही इस मुहिम का उद्देश्य प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को कम करना और लोगों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना है। इसके लिए समूह ने एक विशेष जागरूकता टीम का गठन किया है, जो अब तक लगभग 500 घरों में पहुंचकर 'सोर्स सेग्रीगेशन' यानी स्रोत स्तर पर कचरे को अलग-अलग करने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को जागरूक कर चुकी है। महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को गीले और सूखे कचरे को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.