दुमका, अगस्त 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में शुक्रवार को दुमका जिला कांग्रेस कमेटी ने सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया गया। जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने इस घटना को बेहद निंदनीय और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सामाजिक सद्भाव, समानता, संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर रहे हैं। समाज में भेदभाव और विभाजनकारी मानसिकता के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराना हमारा उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी की घटना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग...