हल्द्वानी में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
हल्द्वानी, अक्टूबर 7 -- हल्द्वानी। मंगलवार रात करीब 10:23 बजे हल्द्वानी समेत आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 बताई गई है और इसका केंद्र उत्तराखंड में रहा। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर तक लोग खुले स्थानों पर खड़े रहे और एक-दूसरे से भूकंप के बारे में जानकारी लेते रहे। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से डोली बागेश्वर की धरती यह भी पढ़ें- रात में भूकंप के झटकों से छाई दहशत, लोग घरों से निकले यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चमोली में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप; अनेक स्थानों पर हिली धरती, महसू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.