नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और प्रदेश की विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने महोत्सव में उपस्थित लोगों का स्वागत किया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार होने के साथ पर्वतीय समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। यह क्षेत्र कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक जीवनशैली और लोक कलाओं को व्यापक मंच प्रदान करता है। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी इस बात का संक...