हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में मंगलवार रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। यहां पूर्व में हत्या की सजा काट चुके बड़े भाई ने लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे छोटे भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने रातों रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ उसकी भतीजी की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि मंगलवार आधी रात हत्या की वारदात हुई। बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल रात को घर आया और अपने बीमार भाई सोनू से विवाद करने लगा। पुलिस के मुताबिक संदीप अपने भाई सोनू जायसवाल को बीमारी के ताने मारने लगा। कहने लगा कि उसकी वजह से पूरा परिवार बर्बाद हो गया और वह लोग कंगाल हो गए। दोनों में बहस हुई तो संदीप ने लकड़ी के तखत से सोनू पर वार कर दिए और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.