हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- देवेंद्र रौतेला, हल्द्वानी। गर्मी के असर के साथ बढ़ रहा पेयजल का संकट टैंकर संचालकों के लिए आपदा में अवसर बन गया है। पानी की कमी से जूझ रहे क्षेत्रों में निजी टैंकर संचालक मनमाने दाम वसूल रहे हैं। हल्द्वानी के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। गर्मियों में घरेलू जरूरत के लिए पीने का पानी मिलना भी मुश्किल बना हुआ है। विभागीय टैंकरों से भी लोगों को एक से दो बाल्टी पानी मुश्किल से मिल रहा है। ऐसे में पेयजल के लिए निजी टैंकरों पर निर्भरता बढ़ रही है। ऐसे में टैंकर संचालकों की ओर से पानी के लिए प्रशासन द्वारा तय रेट का पालन भी नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में 1500 की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरसी, जताया विरोध जल संस्थान 100 रुपये में एक टैंकर में पानी भरकर देता है, वहीं निजी टैंक...