हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। शहर की जर्जर और टूटी-फूटी सड़कों को लेकर मंगलवार को नागरिकों का गुस्सा खुलकर सामने आया। राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को सामूहिक ज्ञापन सौंपा और सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले करीब दो वर्षों से विभिन्न ठेकेदार कंपनियां सड़कों को बिना स्पष्ट कार्ययोजना और समयसीमा के खोदकर अधूरा छोड़ रही हैं, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। धूल-मिट्टी और उड़ते कंकड़-पत्थरों से वातावरण प्रदूषित बना रहता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। व...