हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। हिमालय संगीत शोध समिति की ओर से परंपरागत होली गायन का आयोजन किया गया। जेकेपुरम सेक्टर डी मुखानी स्थित संगीत प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मनोज पांडेय ने सुंदर नार अटा पे खड़ी गोली मारे नैना भरके, पंकज जोशी ने झगड़े में रैन गयी, कहां गये चंदा कहां तारे सहित अन्य होली गीत गाए। समिति ने घोषणा की है कि होली का अंतिम चरण 28 फरवरी से शुरू होगा। पहले दिन महिलाओं की होली का भव्य आयोजन होगा, जिसके बाद कुसुमखेड़ा में होली की तरंग बैठक के साथ मंचीय प्रस्तुतियां भी होंगी। इस अवसर पर अंकित धारियाल, कौशल जोशी, रमेश जोशी, चेतन तिवारी, प्रियांशु जोशी, विवेक पाठक, डीके पांडेय, आशुतोष पंत, कमल पांडेय, सुमित चंद, देव तिवारी, तन्मय नेगी, गर्वित कांडपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.