प्रमोद डालाकोटी, नवम्बर 16 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के उजाला नगर स्थित एक धार्मिक स्थल के सामने रविवार रात को मांस मिलने के बाद बवाल हो गया। सूचना फैलते ही कुछ संगठनों के लोग मौके पर जुट गए और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात बिगड़ने पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। इस दौरान पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर बताया है, कुत्ता कहीं से मांस वहां पर लाया था। मामले की जांच चल रही है। मांस की सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस की जांच के दौरान भीड़ उग्र हो गई और बरेली रोड पर पथराव की घटनाएं सामने आईं। एक डीलक्स रेस्टोरेंट पर भीड़ ने पथराव किया और अंदर तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुए हमले से रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। स्थिति नियंत्रण से बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.