हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। कोतवाली मुखानी क्षेत्र के फतेहपुर देवभूमि सैनिक कॉलोनी पीपल पोखरा नंबर 1 में रहने वाली कमला देवी दिनदहाड़े उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर लिया। घटना बीते 30 जनवरी की है। कमला देवी अपने पोते को विद्यालय से लेने जा रही थीं। जैसे ही वे कॉलोनी के बाहर लिंक रोड पर पहुंचीं दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उनसे रास्ता पूछने के बहाने बात शुरू की। बातचीत के दौरान एक ने उनके पैर छुए और मौका पाकर गले में पहना मंगलसूत्र झपट लिया। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से तेजी से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कमला देवी ने कोतवाली मुखानी में तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.