हल्द्वानी, मार्च 3 -- हल्द्वानी। सतराली सांस्कृतिक समिति के ओर से मंगलवार को आरटीओ रोड स्थित जगदीश चन्द्र लोहनी के आवास पर होली महोत्सव का आयोजन किया गया। होल्यारों ने मथुरा में खेलें एक घड़ी... जैसे भक्ति रस और चादर मोरी भीगे री छैला... जैसे श्रृंगार रस के गीतों से समां बांध दिया। उत्तराखण्ड कार्मिक एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चन्द्र पाण्डे ने इस एकजुटता को सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की अनूठी मिसाल बताया। कार्यक्रम में संयोजक गिरीश चंद्र लोहनी, ललित मोहन पन्त, शेखर लोहनी, मनोज लोहनी, केतन पाण्डे और एलएम लोहनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.