हल्द्वानी, सितम्बर 13 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी में 4 और 5 अक्तूबर को देशभर के युवा इंजीनियर और अंतरिक्ष विज्ञान के विद्यार्थी रॉकेट लॉन्च करते नजर आएंगे। एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नेशनल रॉकेट्री चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही 35 किलोमीटर की ऊंचाई तक हाई-एल्टीट्यूड साइंटिफिक बैलून मिशन भी संचालित किया जाएगा। आयोजन में देश के विभिन्न आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों और प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों की टीमें हिस्सा लेंगी। एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के को फाउंडर और सीओओ शुभम कुमार ने बताया कि नेशनल रॉकेट्री चैंपियनशिप-2026 का आयोजन इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विद्यार्थी अपने बनाए रॉकेट को तीन श्रेणियों...