हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। रंग एकादशी के अवसर पर चीर बंधन के साथ होली के पर्व का आगाज हो गया है। शुक्रवार को रामलीला कमेटी संचालन समिति ने होलिका दहन स्थल पर पारंपरिक चीर बंधन और होली ध्वज की स्थापना विधि-विधान के साथ संपन्न की। चीर बंधन का धार्मिक अनुष्ठान रामलीला कमेटी के व्यास पुष्कर दत्त भट्ट ने संपन्न कराया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट और रामलीला कमेटी के संरक्षक एपी वाजपेयी ने पूजन कर शहर की सुख-समृद्धि की कामना की। होली ध्वज स्थापित होते ही पूरा परिसर होली के उद्घोष से गूंज उठा। समिति के सदस्य तनुज गुप्ता ने बताया कि 2 मार्च को शाम 5 बजे से होलिका दहन स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुमाउनी महिला होली टीम पारंपरिक गायन और पंडित विवेक शर्मा ब्रज की होली की प्रस्तुति देंगे। फूल...