हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। लगातार पड़ रही गर्मी से शहर में पेयजल का संकट बना हुआ है। तेज गर्मी से लगातार सूख रही गौला नदी का जलस्तर घटकर 95 क्यूसेक पहुंच गया है। पेयजल और सिंचाई के लिए भूजल का दोहन बढ़ने पर 24 फीट की कमी हो गई है। हल्द्वानी में गौला नदी और भूजल के हालात अप्रैल में ही जून जैसे हो गए हैं। अप्रैल में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर पेयजल की मांग लगातार बढ़ रही है। पानी की कमी से हल्द्वानी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लगातार ड्राई जोन बन रहे हैं। पेयजल का मुख्य स्रोत गौला नदी लगातार सूख रही है। बुधवार को नदी का जलस्तर 95 क्यूसेक दर्ज किया गया है। वहीं गौला से पेयजल और सिंचाई की मांग पूरी नहीं होने पर ट्यूबवेल की मदद से भूजल निकालकर आपूर्ति की जा रही है। जिससे यह लगातार कम हो रहा है। जल नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.