हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- संतोष जोशी, हल्द्वानी। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत वृक्ष पातन (कटान) कार्य के दौरान काठगोदाम क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे के बीच वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। जारी प्लान के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नरीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए गंतव्य को जाएंगे। काठगोदाम क्षेत्र से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कॉलटेक्स तिराहा से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए जाएंगे। शहर हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन तिराहा से कॉलटेक्स तिराहा होते हुए निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.