हल्द्वानी, मार्च 7 -- हल्द्वानी। तराई और भाबर क्षेत्रों में शनिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह साफ रहा। सुबह से ही निकली तेज धूप ने वातावरण में गर्माहट घोल दी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। शनिवार को भीमताल, नैनीताल और सातताल जैसे पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की खासी चहल-पहल देखी गई। चटक धूप के कारण दोपहर के समय तराई के इलाकों में हल्की गर्मी का अहसास भी हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 24 घंटों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.