हल्द्वानी, फरवरी 28 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। शहर में एक कारोबारी की शनिवार सुबह कार के भीतर लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार का एक शीशा खुला मिला। प्रथमदृष्टया मामला हार्ट अटैक का बताय जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कारोबारी की मौत की वजह साफ होगी। पुलिस हत्या और अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि शनिवार को पुलिस सीएम के कार्यक्रम से पहले चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर आसपास के लोगों ने कार में एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना दी। मौके पर जाकर कार का दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़ा और स्टेयरिंग सीट पर बेहोश पड़े व्यक्ति को एसटीएच ले ...