हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम प्रमोद कुमार व तहसीलदार कुलदीप पांडे ने हल्द्वानी में अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। शहर की चार दुकानों के निरीक्षण के दौरान तीन दुकानों में ओवर रेट पर शराब की बिक्री पाई गई।इन दुकानों में इंपीरियल ब्लू की 680 रुपये की बोतल 710 रुपये यानि 30 रुपये अधिक में बेची जा रही थी। इसी प्रकार ब्लेंडर्स प्राइड की 375 एमएल की बोतल 520 के बजाए 530 यानि 10 रुपये अधिक में बेची जा रही थी। वहीं रॉयल स्टेग क्लासिक की बोतल 810 के बजाए 850 रुपये में बिक रही थी। इसके साथ ही मैजिक मोमेंट्स की कीमत में 10 रुपये अधिक वसूला जा रहा था। इसके अतिरिक्त बोतल में अंकित क्यूआर कोड भी कार्य नहीं कर रहा था।एसडीएम...