हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी। तिपहिया ऑटो टैक्सी मालिक-चालक वेलफेयर सोसायटी ने ऑटो के नए परमिट खोलने की मांग को लेकर परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा। सोसायटी के अध्यक्ष केदार पलड़िया ने ज्ञापन में कहा कि शहर में वर्तमान में नए ऑटो के परमिट बंद किए गए हैं। जबकि गो-गो व ई-रिक्शा के परमिट लगातार दिए जा रहे हैं। जिससे पुराने ऑटो चालक बेरोजगार होते जा रहे हैं। वहीं हल्द्वानी में एलपीजी पंप खोलने की भी मांग की गई है। बताया गया है कि शहर में कई ऑटो को एलपीजी परमिट दिए गए हैं। लेकिन शहर में कोई भी एलपीजी पंप नहीं होने से ऑटो चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...