रामनगर, सितम्बर 11 -- रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक 13 सितंबर रविवार को पीलीकोठी हल्द्वानी के पास सुबह 11.00 बजे आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय सचिव लालमणि ने बताया कि बैठक में देश, दुनिया व प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक गतिविधियों, 2027 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव, संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी। इस दौरान बैठक में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, राष्ट्रीय समन्वयक संयोजक पीसी तिवारी, प्रधान महासचिव नरेश चंद्र नौडियाल, केंद्रीय पदाधिकारी कुलदीप मधवाल, नारायण राम, जेपी बडोनी, अशोक डालाकोटी आदि मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: श्रीरामलीला मेला कमेटी की बैठक 13 को यह भी पढ़ें- यूकेडी ने चुन...