हल्द्वानी में ईंधन का दो माह का पर्याप्त कोटा
हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर चल रही तमाम आशंकाओं पर पंप संचालकों ने विराम लगा दिया है। पर्वतीय पेट्रोल एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति को लेकर घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। पर्वतीय पेट्रोल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि वर्तमान में हल्द्वानी के प्रत्येक पेट्रोल पंप पर औसतन 30 हजार लीटर ईंधन का स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा डिपो से मांग के अनुसार तेल मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि डिपो और पंपों का यह कोटा आगामी दो महीनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। यह भी पढ़ें- मोदी की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने दिए बड़े संकेत, ग्राहकों को लग सकता है झटका! चड्ढा के अनुसार तेल निगमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.