हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। 'जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल' कार्यक्रम के तहत नैनीताल जिले में 23 से 25 मार्च तक विभिन्न आयोजन होंगे। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि सोमवार को विकासखंड हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित होगा। मुख्य अतिथि जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या रहेंगी। शिविर में राजस्व, ग्राम्य विकास, शहरी विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, महिला सशक्तिकरण, समाज कल्याण, आयुष, श्रम और चिकित्सा जैसे विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस दौरान जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी जाएगी। 24 मार्च को जिला क्रीड़ा विभाग की तरफ से मैराथन एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 25 मार्च को अपर जिला अधिकारी प्रशासनिक के नेतृत्व में राजस्व वादों के निपटान हेतु विशेष कैंप लगेगा। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.