हल्द्वानी, फरवरी 24 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सोमवार को हल्द्वानी बस स्टेशन पर अवैध डग्गामारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चे के बैनर तले आयोजित बैठक में बढ़ते अवैध संचालन से निगम को हो रहे आर्थिक नुकसान और यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई गई। बैठक में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, रोडवेज इम्पलाइज यूनियन, उत्तराखंड परिवहन मजदूर संघ तथा एससी/एसटी श्रमिक संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि अवैध बसों के संचालन से निगम की आय प्रभावित हो रही है। सर्वसम्मति से तय हुआ कि यदि शासन-प्रशासन ने शीघ्र सख्ती नहीं दिखाई तो कुमाऊं में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रथम चरण में संभागीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कर्मचारियों ने जनता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.