हल्द्वानी, अप्रैल 20 -- हल्द्वानी। अक्षय तृतीया पर रविवार को सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही हर सेक्टर में खूब खरीदारी हुई। ब्रांडेड गहनों की बनाई में 20 से 60 प्रतिशत की छूट के चलते बाजार में ज्वैलरी शॉप पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। बर्तन बाजार से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक हर जगह ग्राहक नजर आए। इस खास मौके पर दुकानों को फूल मालाओं से सजाया गया। कारोबारियों के मुताबिक सर्राफ, बर्तन, इलेक्ट्रोनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। हल्द्वानी में रविवार को सोने का भाव एक लाख 42 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम जबकि चांदी की कीमत 2.50 लाख रुपये प्रतिकिलो रही। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर सोने की मांग में भारी गिरावट, महंगाई ने घटाई त्योहारी खरीदारी सुबह के समय बाजार में खरीदारी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद सर्राफा ...