हल्द्वानी, जून 13 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाली पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की पांचवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा जन आस्था, सम्मान और राजनीतिक सौहार्द का प्रतीक बन गई। कार्यक्रम में कांग्रेस ही नहीं, भाजपा एवं अन्य दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा में विधायकों की उपस्थिति सभा को संबोधित करते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी माता केवल जननी नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक गुरु भी थीं। संबोधन के बीच भावुक हुए सुमित ने कहा कि जनसेवा, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण की सीख उन्होंने उन्हीं से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ...