हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन की तरफ से 25 मार्च (बुधवार) को नगर निगम में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। 'जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल' थीम के तहत यह शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर ही मामलों का निस्तारण करेंगे।एडीएम विवेक राय ने बताया कि शिविर में नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, कालाढूंगी व लालकुआं, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहेंगे। यहां राजस्व वाद, फौजदारी वाद, स्टाम्प व स्टाम्प कमी से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा। साथ ही जिला विकास प्राधिकरण द्वारा नक्शा स्वीकृति के लिए अलग कैंप लगाया जाएगा। नगर आयुक्त की देखरेख में नामांतरण (म्यूटेशन) से जुड़े मामलों का भी समाधान किया जाएगा, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर ...