हल्द्वानी, सितम्बर 9 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा जब तक अधिकार नहीं मिलता धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों का आरोप है कि वे लंबे समय से प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन गुमराह कर रहा है। इसके लिए पूर्व में जारी कार्यालय आदेश को भी नहीं लागू किया जा रहा है। धरने पर विश्वास चौहान, राजेश, प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, प्रेम सिंह, अलंकार, लक्की मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...