हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। दर्जाधारी शंकर कोरंगा ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर हल्द्वानी-देहरादून के लिए हेलीसेवा शुरू करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। कोरंगा का दावा है कि मुख्यमंत्री धामी ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं व गढ़वाल के बीच हेली कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जाएगा।शंकर कोरंगा ने कहा कि यह हेलीसेवा प्रदेश की कनेक्टिविटी के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। यह सेवा लंबे समय से छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा वर्ग और आम जनता की एक प्रमुख मांग रही है। वर्तमान में हल्द्वानी से देहरादून के बीच सड़क मार्ग से यात्रा करने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है, जिसे यह हवाई सेवा मात्र 40 से 50 मिनट में समेट देगी। यह भी पढ़ें- केदारनाथ...