हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी से देहरादून के बीच रोजाना रात साढ़े दस बजे संचालित होने वाली एसी वॉल्वो का अनुबंध खत्म होने के कारण 25 फरवरी से सेवा बंद हो गई थी। काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत ने बताया कि अब अनुबंध 30 जून तक बढ़ गया है। शुक्रवार शाम से सेवा का संचालन शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...