हल्द्वानी, जुलाई 18 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन ने स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश पाण्डे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद हल्द्वानी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईकोर्ट परिसर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि नए परिसर के बनने से न्यायिक व्यवस्था को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी और वादकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय से जुड़े अन्य लोगों को अधिक सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। एसोसिएशन के सचिव महेन्द्र सिंह बिष्ट, मीडिया इंचार्ज सुनील पाठक सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट शिफ्टिंग : गौलापार, बेलबाबा या चौसला... किस पर लगेगी अंतिम मु...