हल्द्वानी, जून 12 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी से कैंचीधाम तक 150 रुपये प्रति यात्री तय हुए किराये पर विवाद बढ़ने के बाद परिवहन विभाग बैकफुट में आ गया। हल्द्वानी और काठगोदाम टैक्सी यूनियनों के विरोध बढ़ने पर गुरुवार को हुई बैठक में स्पष्ट कर दिया गया कि टैक्सी चालक सामान्य दिनों की तरह 200 से 250 रुपये प्रति यात्री तक किराया ले सकेंगे। 15 जून को बाबा नीम करौरी महाराज स्थापना दिवस मेले के लिए परिवहन विभाग ने जिलेभर से 452 वाहनों को शटल सेवा में लगाया है। शुरुआती आदेश में हल्द्वानी-काठगोदाम से 150 रुपये, नैनीताल-भीमताल से 100 रुपये तथा भवाली-खैरना से 50 रुपये किराया तय किया गया था। टैक्सी यूनियनों ने इसे अव्यावहारिक बताते हुए मेले में सहयोग से इंकार कर दिया। इसके बाद आरटीओ कार्यालय में अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों की बैठक हुई...