हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। काठगोदाम डिपो की हल्द्वानी से जयपुर के लिए पहली एसी स्लीपर बस सोमवार शाम साढ़े चार बजे रवाना हुई। 40 सीटर इस आधुनिक बस में पहले ही दिन 12 यात्रियों ने सफर किया, इनमें से छह यात्रियों ने स्लीपर सीट बुक कराई। रोडवेज की मंडलीय प्रबंधक नैनीताल पूजा जोशी, एआरएम काठगोदाम गणेश पंत और एआरएम हल्द्वानी संजय पांडे ने बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। यह सेवा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए लाभदायक मानी जा रही है, जो लंबी दूरी की यात्रा में आराम और समय दोनों को प्राथमिकता देते हैं। बस दिल्ली रिंग रोड के रास्ते जयपुर पहुंचेगी और कुल यात्रा समय लगभग 11 घंटे रहेगा। किराया सामान्य चेयर कार सीट के लिए 1077 रुपये और स्लीपर बर्थ के लिए 1300 रुपये निर्धारित किया गया है। एआरएम गणेश पंत ने बताया कि जयपुर रूट पर चलने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.